सीरिया ने मक्का बैठक के बयान को रद्द कर दिया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i75864-सीरिया_ने_मक्का_बैठक_के_बयान_को_रद्द_कर_दिया
सीरिया के विदेशमंत्रालय ने मक्का बैठक के घोषणापत्र की निंदा की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun ०२, २०१९ १४:४७ Asia/Kolkata
  • सीरिया ने मक्का बैठक के बयान को रद्द कर दिया

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने मक्का बैठक के घोषणापत्र की निंदा की है।

अरब और इस्लामी देशों के प्रमुखों ने शुक्रवार की रात समाप्त होने वाली मक्का बैठक के जिसके बयान पर हस्ताक्षर किए हैं उसमें सऊदी अरब सहित कुछ अरब देशों के हितों को दृष्टिगत रखा गया है।

सीरिया के विदेशमंत्रालय ने इस्लामी सहयोग संगठन की बैठक के घोषणा पत्र की निंदा करते हुए कहा कि यह कांफ़्रेंस दुनिया में मानवाधिकारों का उल्लंघन करने वाले सऊदी इमाराती गठबंधन की अपराधिक कार्यवाहियों के समर्थन के लिए बुलाई गयी थी।

सीरिया के विदेशमंत्रालय के अनुसार मक्का कांफ़्रेंस से क्षेत्र के कुछ अरब देशों की अपने स्वामियों के साथ खुली और गहरी निर्भरता का स्पष्ट सबूत है।

सीरिया के विदेशमंत्रालय के बयान में कहा गया है कि गोलान हाइट्स का क्षेत्र सीरिया की धरती का अटूट हिस्सा था, है और रहेगा और हम इसे इस्राईल के अवैध क़ब्ज़े से स्वतंत्र कराएंगे।

अवैध अधिकृत गोलान का पहाड़ी क्षेत्र, सीरिया के क़ुनैतरा प्रांत का भाग हे जिस पर अतिग्रहणकारी ज़ायोनी शासन ने 1967 के छह दिवसीय युद्ध में क़ब्ज़ा और 1981 में सीरिया के इस अवैध अधिकृत क्षेत्र को इस्राईल में शामिल करने की घोषणा की थी किन्तु विश्व समुदाय ने इस्राईल की इस कार्यवाही को कभी स्वीकार नहीं किया। (AK)