लेबनान, हमलावर की आत्महत्या के साथ ही आतंकवादी हमला खत्म!
Jun ०४, २०१९ ०६:५१ Asia/Kolkata
लेबनान के त्रिपोली नगर में एक आतंकवादी हमलावर ने, तीन सुरक्षा कर्मियों की हत्या के बाद, जब स्वंय को घेरे में पाया तो आत्महत्या कर ली।
लेबनान के सूत्रों ने बताया है कि आत्मघाती हमलावर ने विस्फोटक जैकेट पहन रखी थी इसी लिए उस पर काबू पाने की कार्यवाही, तेज़ी से नहीं हो पायी।
खबरों में बताया गया है कि हमलावर ने सैनिकों की घेराबंदी में फंसने के बाद स्वंय को धमाके से उड़ा लिया।
लेबनानी सेना के सूत्रों ने बताया है कि आत्मघाती आक्रमणकारी का संबंध, आतंकवादी संगठन दाइश से था।
लेबनान में गत एक साल के दौरान यह पहला आतंकवादी हमला था। (Q.A.)
टैग्स