सीरिया में फिर मिले इस्राईल व अमरीका में बने हथियार!
सीरिया में आतंकवादियों के क़ब्ज़े से आज़ाद होने वाले इलाक़ों में भारी मात्रा में अमरीका व इस्राईल में बने हथियार मिले हैं।
अलआलम के अनुसार सीरियाई सैनिकों ने इन इलाक़ों से जो हथियार बरामद किये हैं उनमें अमरीका के टॅाव राकेट और इस्राईल में बनी आटोमेटिक गन में प्रयोग होने वाली लाखों गोलियां मिली हैं।
सीरियाई सेना ने आतंकवादियों के ठिकानों से एक ड्रोन विमान और कई प्रकार के बम भी बरामद किये हैं जो इस्राईल और अमरीका में बने हुए हैं।
सीरिया में इस से पहले भी अमरीका और इस्राईल में बने हथियार आतंकवादियों के पास से बरामद हो चुके हैं।
सीरियाई सरकार का कहना है कि इस्राईल और अमरीका, इस देश में आतंकवादियों का समर्थन करते हैं।
इसी मध्य पूर्वोत्तरी सीरिया के हस्का प्रान्त में अलहौल शरणार्थी कैंप से लगभग 800 बच्चों और महिलाओं को निकालने का काम आरंभ हो गया है।
इन लोगों को क़बाइली सरदारों की मध्यस्थता के बाद शरणार्थी शिवर छोड़ने की अनुमति दी गयी है।
सीरियाई सेना की सफलताओं और इस देश में अपेक्षाकृति शांति स्थापना के बाद, सीरियाई शरणार्थियों की वापसी आरंभ हो गयी है। (Q.A.)