वर्तमान परिस्थितियां इस्राईल के लिए बहुत बुरीः पूर्व सेना अधिकारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76260-वर्तमान_परिस्थितियां_इस्राईल_के_लिए_बहुत_बुरीः_पूर्व_सेना_अधिकारी
ज़ायोनी शासन की सेना के एक पूर्व अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थतियां, इस्राईल के लिए बहुत बुरी हो चुकी हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १६, २०१९ १२:०० Asia/Kolkata
  • वर्तमान परिस्थितियां इस्राईल के लिए बहुत बुरीः पूर्व सेना अधिकारी

ज़ायोनी शासन की सेना के एक पूर्व अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि वर्तमान परिस्थतियां, इस्राईल के लिए बहुत बुरी हो चुकी हैं।

इसहाक़ बिरीक ने स्वीकार किया है कि इस्राईल की सेना इस समय युद्ध के लिए पूरी तरह से तैयार नहीं है।  उन्होंने कहा कि अगला युद्ध, ज़ायोनी शासन के इतिहास का सबसे कटु युद्ध होगा।  हेब्रु भाषा के समाचारपत्र मआरियो से वार्ता करते हुए इस्राईल की सेना के पूर्व अधिकारी ने कहा कि अगर सेना उन बातों को स्वीकार नहीं करेगी जो उसे वास्तव में स्वीकार करनी चाहिए तो हमें प्रतिदिन 1000 से 2000 फ़िलिस्तीनियों के मिसाइलों का सामना करना पड़ सकता है।

इस इस्राईली सैन्य अधिकारी ने ज़ायोनी शासन की बुरी स्थिति की ओर संकेत करते हुए कहा कि तेलअवीव में सुरक्षा समिति के सदस्यों की बैठक के बाद यह स्पष्ट हुआ कि उपस्थित अधिकतर लोगों को वर्तमान बुरी स्थिति का ठीक से अनुमान नहीं है।  इसी बीच ज़ायोनी शासन के पूर्व शिक्षामंत्री ने स्वीकार किया है कि तेलअवीव की सुरक्षा नीति पूरी तरह से विफल रही है।