सऊदी अरब पर फिर बैलेस्टिक मीज़ाइल का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76343-सऊदी_अरब_पर_फिर_बैलेस्टिक_मीज़ाइल_का_हमला
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान में हमलावर सऊदी सेना के ठिकानों पर ज़िलज़ाल मीज़ाइल से हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun १८, २०१९ १८:३३ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब पर फिर बैलेस्टिक मीज़ाइल का हमला

यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र नजरान में हमलावर सऊदी सेना के ठिकानों पर ज़िलज़ाल मीज़ाइल से हमला किया।

अलमसीरा टीवी चैनल ने रिपोर्ट दी है कि नजरान में सऊदी सैन्य ठिकानों पर यमनी सेना के मीज़ाइली हमले में अनेक हमलावर सऊदी सैनिक मारे गये और घायल हो गये।

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने पिछले दिनों सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत असीर और दक्षिणी शहर अबहा के हवाई अड्डों पर भी ज़िलज़ाल-1 बैलेस्टिक मीज़ाइल से हमला किया था।

दूसरी ओर हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने एक बार फिर यमन के पश्चिमी शहर अलहुदैदा पर बमबारी की है। ख़बरों में बताया गया है कि हमलावर सऊदी गठबंधन के युद्धक विमानों ने अलहुदैदा शहर के दुरैहमी क्षेत्र को निशाना बनाया। (AK)