आतंकवाद के समर्थक को एफ़एटीएफ़ की सदस्यता
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76463-आतंकवाद_के_समर्थक_को_एफ़एटीएफ़_की_सदस्यता
सऊदी अरब ने फ़ाइनेन्शल एक्शन टॉस्क फ़ोर्स में स्थाई सदस्यता प्राप्त कर ली है और इस प्रकार वह अरब देशों में इसकी सदस्यता प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २३, २०१९ ०४:५१ Asia/Kolkata
  • आतंकवाद के समर्थक को एफ़एटीएफ़ की सदस्यता

सऊदी अरब ने फ़ाइनेन्शल एक्शन टॉस्क फ़ोर्स में स्थाई सदस्यता प्राप्त कर ली है और इस प्रकार वह अरब देशों में इसकी सदस्यता प्राप्त करने वाला पहला देश बन गया है।

प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार सऊदी अरब की सदस्यता की घोषणा फ़्लोरेडा के शहर ओवरलांडो में होने वाले एफ़एटीएफ़ की वार्षिक बैठक के बाद किया गया।

1989 में पेरिस में होने वाले फ़ाइनेन्शल एक्शन टॉस्क फ़ोर्स की पहली बैठक के बाद इसकी 30वीं वर्षगांठ के अवसर पर सऊदी अरब को फ़ाइनेन्शल एक्शन टॉस्क फ़ोर्स का हिस्सा बनाया गया।

सऊदी अरब की स्थाई सदस्यता ऐसे समय में सामने आई है कि जब बैठक को बताया गया कि रियाज़ ने फ़ाइनेन्शल एक्शन टॉस्क फ़ोर्स के निर्देश पर अमल करते हुए बेहतरीन काम किया है।

ज्ञात रहे कि फ़ाइनेन्शल एक्शन टॉस्क फ़ोर्स, आतंकवाद की वित्तीय सहायता में सहयोग, मनि लांड्रिंग की समाप्ति करने के लिए अंतर्राष्ट्रीय मापदंड तय करता है।

सऊदी अरब को फ़ाइनेन्शल एक्शन टॉस्क फ़ोर्स की सदस्यता ऐसी हालत में मिली है कि सीरिया और इराक़ सहित विभिन्न देशों में आतंकवाद के समर्थन और उसकी वित्तीय सहायता में रियाज़ की भूमिका किसी से ढकी छिपी नहीं है। (AK)