यमन में हर साल कैंसर से 20 हज़ार लोगों की मौत!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76541-यमन_में_हर_साल_कैंसर_से_20_हज़ार_लोगों_की_मौत!
यमन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सऊदी हमलों और घेराबंदी के जारी रहने की वजह से, हर साल कैंसर से 20 हज़ार यमनियों की जान चली जाती है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २५, २०१९ १३:२० Asia/Kolkata
  • यमन में हर साल कैंसर से 20 हज़ार लोगों की मौत!

यमन के स्वास्थ्य मंत्री ने कहा है कि सऊदी हमलों और घेराबंदी के जारी रहने की वजह से, हर साल कैंसर से 20 हज़ार यमनियों की जान चली जाती है।

ताहा अलमुतवक्किल ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस में इस बात की जानकारी देते हुए कहा कि सनआ में हर दिन कैंसर के 20 से 35 मामले दर्ज किये जाते हैं और सऊदी हमलों की वजह से कैंसरे के मरीज़ों में वुद्धि हो रही है। 

उन्होंने कहा कि यमन पर हमला करने वाले देश, कैंसर  के रोगियों को उपचार के लिए देश से बाहर ले जाने की अनुमति नहीं देते और इसी प्रकार कैंसर की दवाओं को यमन भेजने की राह में भी रुकावट खड़ी करते हैं  इस लिए हज़ारों रोगियों को बचाए जाने के लिए, सनआ हवाई अड्डे को खोलना ज़रूरी है। 

मानवाधिकार संस्था, एनुलइन्सानिया ने भी मंगलवार को बताया है कि यमन पर हमला आरंभ होने से अब तक इस युद्ध में मारे जाने वालों की संख्या, 41 हज़ार 157 तक पहुंच चुकी है। (Q.A.)