अतिक्रमणकारी देशों की राजधानियां, हमारे निशाने परः यमन
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76635-अतिक्रमणकारी_देशों_की_राजधानियां_हमारे_निशाने_परः_यमन
यमन के सूचनामंत्री ने कहा है कि अतिक्रमणकारी देशों की राजधानियां अब हमारे हमलों का लक्ष्य होंगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१९ १३:२७ Asia/Kolkata
  • अतिक्रमणकारी देशों की राजधानियां, हमारे निशाने परः यमन

यमन के सूचनामंत्री ने कहा है कि अतिक्रमणकारी देशों की राजधानियां अब हमारे हमलों का लक्ष्य होंगी।

यमन के सूचनामंत्री "ज़ैफ़ुल्लाह अश्शामी" ने स्पष्ट किया है कि यमन के विरुद्ध युद्ध करने वाले देशों की राजधानियां निकट भविष्य में यमनी सेना के निशाने पर होंगी।  उन्होंने कहा कि अबूधाबी, इमारात तथा सऊदी अरब के दक्षिण पश्चिमी में स्थित हवाई अड्डों को लक्ष्य बनाने से यह सिद्ध हो जाता है कि यमनी सेना किसी भी लक्ष्य को भेद सकती है।  उन्होंने कहा कि सऊदी अरब के घटक, मोर्चों पर अलक़ाएदा तथा दाइश के आतंकवादियों को भेज रहे हैं ताकि उनके स्थान पर वे यमनवासियों से युद्ध करें।

ज्ञात रहे कि यमन की सेना और वहां के स्वयसेवी बलों ने पिछले सप्ताहों के दौरान ड्रोन के माध्यम से सऊदी अरब के कुछ हवाई अड्डों को लक्ष्य बनाया था।  यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने बताया है कि यमनी सेना के कासिफ़ नामक ड्रोन ने सऊदी अरब के जीज़ान और अबहा हवाई अड्डों के महत्वपूर्ण सैनिक लक्ष्यों पर बमबारी की है।  उन्होंने कहा कि यह ड्रोन हमला जीज़ान और अबहा हवाई अड्डों पर उड़ानों के रुक जाने का कारण बना है।