यमनी सेना ने फिर मार गिराया सऊदी ड्रोन
यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने पश्चिमी यमन के अलहुदैदा प्रांत में सऊदी गठबंधन का एक ड्रोन विमान मार गिराया।
प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने घोषणा की है कि सऊदी गठबंधन का यह ड्रोन विमान अलहुदैदा प्रांत के दक्षिणी में स्थित दुरैहमी के उत्तरी क्षेत्र में स्वीडन शांति समझौते का उल्लंघन करते हुए उड़ान भर रहा था जिसे यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने मार गिराया।
यमनी जनता पर सऊदी हमले के आरंभ से अब तक यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों की ओर से सऊदी अरब और उसके घटक देशों के दसियों ड्रोन विमान मार गिराए जा चुके हैं।
ज्ञात रहे कि स्वीडन समझौते के अंतर्गत 18 सितम्बर 2018 को पश्चिमी यमन के अलहुदैदा प्रांत में युद्ध विराम लागू होगा जबकि सऊदी गठबंधन की ओर से इस समझौते का निरंतर उल्लंघन किया जाता रहा है।
यह ऐसी स्थिति में है कि अलहुदैदा की बंदरगाह ही वह एकमात्र रास्ता है जहां से यमन की मानवता प्रेमी सहायता की जाती है।
यमन में युद्ध विमरा के लिए अब तक बारम्बार प्रयास किए जा चुके हैं और हर बार सऊदी अरब और उसके घटक देशों की ओर से उल्लंघन के कारण कई प्रयास सफल सिद्ध नहीं हो सके हैं। (AK)