सीरिया, सेना की कार्यवाही में दर्जनों आतंकी ढेर
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76640-सीरिया_सेना_की_कार्यवाही_में_दर्जनों_आतंकी_ढेर
सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में जारी आप्रेशन के दौरान 70 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jun २८, २०१९ १५:४२ Asia/Kolkata
  • सीरिया, सेना की कार्यवाही में दर्जनों आतंकी ढेर

सीरियाई सेना ने देश के पश्चिमोत्तरी क्षेत्र में जारी आप्रेशन के दौरान 70 आतंकियों को मौत के घाट उतार दिया।

दमिश्क़ में रक्षा और सैन्य सूत्रों ने बताया कि सीरियाई सेना ने वायु सेना की सहायता से अलक़स्साबिया और कफ़र नबूदा नामक क्षेत्रों की ओर से आतंकियों की प्रगति के प्रयास को विफल बना दिया है।

इस दौरान होने वाली झड़पों में 70 आतंकी मारे गये और दर्जनों घायल हो गये।

ख़बरों में बताया गया कि पश्चिमोत्तरी सीरिया के इदलिब प्रांत के दक्षिणी सेक्टर्ज़ और इसी प्रकार हमा और लाज़ेक़िया प्रांत के कुछ क्षेत्रों में सीरियाई सेना और आतंकियों के बीच झड़पें तेज़ हो गयी हैं।

सीरियाई सेना ने अप्रैल के अंत में आतंकवादियों के विरुद्ध भीषण कार्यवाही करते हुए हमा प्रांत के उत्तरी और पश्चिमोत्तरी जबकि इदलिब प्रांत के दक्षिण पश्चिमी क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है। (AK)