क़ुद्स मामलों के फ़िलिस्तीनी मंत्री इस्राईली पुलिस के हाथों गिरफ़तार हुए
-
28 जून 2019 को जुमे की नमाज़ के बाद फ़िलिस्तीनियों के साथ झड़प के बाद, पूर्वी अलक़ुद्स के इसाविया में ज़ायोनी पुलिसकर्मी दाख़िल होते हुए
इस्राईली पुलिस ने अलक़ुद्स मामलों के फ़िलिस्तीनी मंत्री को गिरफ़्तार कर लिया है।
ज़ायोनी पुलिस ने क़ुद्स मामलों के मंत्री फ़ादी अलहदमी को इस अतिग्रहित शहर में उनके घर पर छापा मार कर गिरफ़्तार कर लिया।
रविवार को न्यूज़ एजेंसी वफ़ा के अनुसार, इस्राईली शासन की पुलिस ने शनिवार रात फ़ादी अलहदमी के घर की तलाशी ली और उन्हें हिरासत में लेने से पहले उनका मोबाईल अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
हदमी की गिरफ़्तारी पूर्वी अलक़ुद्स के अरब मुहल्लों पर तेल अविव शासन की जारी दमनकारी कार्यवाही के दौरान, उच्च पदस्थ किसी अधिकारी की यह पहली गिरफ़्तारी हैं।
इस्राईली पुलिस के प्रवक्ता मिकी रोज़नफ़ेल्ड ने हदमी की गिरफ़्तारी की पुष्टि की और कहा कि हदमी से जेरुसलम में उनकी गतिविधियों के संबंध में पूछताद हो रही है।
इस बीच फ़िलिस्तीनी मंत्री के एक निकटवर्ती सूत्र ने एएफ़पी के बताया कि इस गिरफ़्तारी का संबंध हदमी की हालिया गतिविधियों से हो सकता है जिसमें 25 जून को चिली के राष्ट्रपति सेबैस्टियन पिनेरा के पूर्वी अलक़ुद्स के प्राचीन भाग के भ्रमण के दौरान उनके साथ चलना शामिल है।
मंगलवार 25 जून को पिनेरा ने पूर्वी अलक़ुद्स में स्थित मस्जिदुल अक़्सा के प्रांगण का भी दौरा किया। (MAQ/N)