फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा जारी, 2 हज़ार घर और बनाएगा इस्राईल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76706-फ़िलिस्तीनी_क्षेत्रों_पर_क़ब्ज़ा_जारी_2_हज़ार_घर_और_बनाएगा_इस्राईल
ज़ायोनी शासन की एक दिखावटी अदालत ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में 2 हज़ार अन्य घर बनाने की अनुमति दे दी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ ०६:५१ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों पर क़ब्ज़ा जारी, 2 हज़ार घर और बनाएगा इस्राईल

ज़ायोनी शासन की एक दिखावटी अदालत ने फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में 2 हज़ार अन्य घर बनाने की अनुमति दे दी है।

समाचारों के अनुसार ज़ायोनी शासन, काफ़ी समय पहले ही पश्चिमी जार्डन में ऐसे 2 हज़ार घर बनाने की मंज़ूरी दे चुकी है जिनमें अन्य देशों से आने वाले ज़ायोनियों को बसाया जाएगा।

ज़ायोनी बस्तियों के निर्माण की मंज़ूरी ऐसी स्थिति में दी गयी है कि जब संयुक्त राष्ट्र संघ की सुरक्षा परिषद ने दिसम्बर 2016 में जारी किए जाने वाले एक प्रस्ताव द्वारा फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनी बस्तियों के निर्माण को ग़ैर क़ानूनी क़रार दिया है।

इस्राईल, फ़िलिस्तीनी क्षेत्रों में ज़ायोनी बस्तियों के निर्माण द्वारा इन क्षेत्रों के जनसंख्या संतुलन को बदलने और अपने अवैध क़ब्ज़े को औचित्य प्रदान करने का विफल प्रयास कर रहा है। (AK)