मानवाधिकारों के ठेकेदारों का असली चेहरा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76725-मानवाधिकारों_के_ठेकेदारों_का_असली_चेहरा
मानवाधिकारों का झूठा दावा करने वालों को निर्दोष यमनी जनता के जनसंहार में सऊदी अरब का सहयोग करने के लिए ज़िम्मेदारी स्वीकार करनी होगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०१, २०१९ १३:३६ Asia/Kolkata
  • मानवाधिकारों के ठेकेदारों का असली चेहरा

मानवाधिकारों का झूठा दावा करने वालों को निर्दोष यमनी जनता के जनसंहार में सऊदी अरब का सहयोग करने के लिए ज़िम्मेदारी स्वीकार करनी होगी।

ईरान की न्यूज़ एजेंसी तसनीम ने रक्षा मंत्री अमीर हातेमी की इस टिप्पणी को कार्टून के रूप में पेश किया है।

सऊदी अरब और संयुक्त अरब इमारात मई 2015 से अमरीका और यूरोप से ख़रीदे गए हथियारों से यमनी जनता का जनसंहार कर रहे हैं।

विश्व में मानवाधिकारों के ठेकेदार मानव इतिहास के सबसे भंयकर मानवीय संकटों में से एक पर न केवल चुप्पी साधे हुए हैं, बल्कि उनके हाथ निर्दोष यमनी जनता के ख़ून में सने हुए हैं।

सऊदी सैन्य गठबंधन के हवाई हलमों और यमन की पूर्ण घेराबंदी के कारण बमों की तुलना में भूख से कहीं अधिक लोग मर रहे हैं।

अब तक डेढ़ लाख से अधिक यमनी बच्चे भूख से अपनी जान से हाथ धो बैठे हैं। इन बच्चों के कंकाल जैसे शरीर की तस्वीरों से पूरा विश्व सिहर उठा है, लेकिन हथियारों के सौदागर व्हाइट हाउस के कान पर जूं तक नहीं रींगी। msm