सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे पर फिर ड्रोन हमला!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76739-सऊदी_अरब_के_अबहा_हवाई_अड्डे_पर_फिर_ड्रोन_हमला!
यमन के ड्रोन विमानों ने दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित अबहा एयरपोर्ट पर फिर हमला किया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०२, २०१९ ०५:०२ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे पर फिर ड्रोन हमला!

यमन के ड्रोन विमानों ने दक्षिणी सऊदी अरब में स्थित अबहा एयरपोर्ट पर फिर हमला किया है।

खबरों के अनुसार यमन ने इस आप्रेशन में " क़ासिफ़-2 " ड्रोन विमानों से अबहा हवाई अड्डे पर हमला किया जिससे सऊदी युद्धक विमानों के हैंगरों को काफी नुक़सान पहुंचा है। 

समाचारों के अनुसार इस कार्यवाही में सऊदी अरब के पांच सैनिक घायल भी हुए हैं। यमनी सेना का ड्रोन हमला इतना व्यापक था कि उसकी वजह से सऊदी अरब के अबहा हवाई अड्डे की सभी उड़ानें रद्द कर दी गयीं। 

पिछले कुछ हफ्तों के दौरान, यमनी सेना ने सऊदी अरब के दक्षिणी क्षेत्र में स्थित सैन्य ठिकानों पर व्यापक रूप से हमले किये हैं और यह हमला कुछ इस प्रकार किये गये कि इन क्षेत्रों में स्थापित अमरीकी पेट्रियाट मिसाइल भी उन्हें रोक नहीं पाए। 

इन हमलों से पहले यमनी सेना ने सऊदी अरब को चेतावनी दी कि यदि यमन पर हमले रोके नहीं गये और उसकी घेराबंदी समाप्त नहीं की गयी तो वह सऊदी अरब और उसके घटकों के सैन्य ठिकानों और सैन्य प्रतिष्ठानों को निशाना बनाएगा। 

सऊदी अरब के हवाई अड्डों पर यमनी सेना का ड्रोन हमला, सऊदी अरब के लिए एक बहुत बड़ी समस्या बन चुका है क्योंकि यमन के ड्रोन हमलों ने जीज़ान और अबहा हवाई अड्डों को बेकार कर दिया है। 

यह दोनों हवाई अड्डे, यमन पर हमले के लिए प्रयोग किये जाते हैं।(Q.A.)