पश्चिम, मध्यपूर्व में आतंकवाद, निर्धनता और अस्थिरता फैला रहा हैः तुर्की
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76805
तुर्की के गृहमंत्री ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम, मध्यपूर्व में आतंकवाद, निर्धनता और अस्थिरता फैला रहा है।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Jul ०३, २०१९ १८:०७ Asia/Kolkata
  • पश्चिम, मध्यपूर्व में आतंकवाद, निर्धनता और अस्थिरता फैला रहा हैः तुर्की

तुर्की के गृहमंत्री ने स्पष्ट किया है कि पश्चिम, मध्यपूर्व में आतंकवाद, निर्धनता और अस्थिरता फैला रहा है।

सलमान सोयलू ने बुधवार को एक सम्मेलन में कहा कि पश्चिमी एशिया में आतंकवाद, निर्धनता और अस्थिरता फैलाने में पश्चिमी देशों की महत्वपूर्ण भूमिका है।  उन्होंने कहा कि पश्चमी एशिया की स्थिति का दुरूपयोग करते हुए पश्चिमी देश वहां पर आतंकवाद, निर्धनता और अस्थिरता फैला रहे हैं।  तुर्की के गृहमंत्री का कहना है पश्चिमी देश यह काम संसार के अन्य क्षेत्रों में भी कर रहे हैं ताकि वहां पर अस्थिरता उत्पन्न हो सके।  उन्होंने कहा कि पश्चिमी एशिया में संसार की ऊर्जा के आधे से अधिक स्रोत हैं इसलिए यहां के देशों को बहुत सावधानी से काम लेना चाहिए।