दाइश विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगाः इराक़
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i76929-दाइश_विरोधी_अभियान_आगे_भी_जारी_रहेगाः_इराक़
इराक़ के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद विरोधी अभियान को आगे भी जारी रखने पर बल दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ०७, २०१९ ०८:५२ Asia/Kolkata
  • दाइश विरोधी अभियान आगे भी जारी रहेगाः इराक़

इराक़ के प्रधानमंत्री ने आतंकवाद विरोधी अभियान को आगे भी जारी रखने पर बल दिया है।

इराक़ के प्रधानमंत्री आदिल अब्दुल मेहदी ने बल देकर कहा है कि सीरिया से मिलने वाली इराक़ की सीमा पर आतंकवाद विशेषकर दाइश विरोधी अभियान को जारी रखा जाए।  उन्होंने इराक़ तथा सीरिया के सीमावर्ती क्षेत्र में इराक़ी सुरक्षाबलों के चल रहे दाइश विरोधी अभियान के बारे में कहा कि देश के सुरक्षा बल अब भी दाइश के बचे-खुचे तत्वों को ढूंढ रहे हैं।  अरब संचार माध्यमों के अनुसार इराक़ के सुरक्षा बलों ने इस देश के तीन प्रांतों अलअंबार, नैनवा और सलाहुद्दीन में दाइश विरोधी अभियान छेड़ रखा हैं।  यह इराक़ के वे प्रांत हैं जिनकी सीमाएं सीरिया से मिलती हैं।

ज्ञात रहे कि इराक़ के बहुत बड़े भाग को दाइशि के नियंत्रण से मुक्त कराने के बावजूद दाइश के कुछ आतंकी तत्व अलग-अलग क्षेत्रों में छिपकर आतंकवादी कार्यवाहियां करते हैं।