अंबार प्रांत के अन्य क्षेत्र हुए स्वतंत्र
इराक़ी सेना ने देश के पश्चिमी प्रांत अलअंबार का अलजमइयतुल ऊला क्षेत्र आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार, इराक़ी सेना और स्वयंसेवी बलों ने प्रगति जारी रखते हुए अंबार प्रांत के उत्तरी हीत शहर का अलजमइयतुल ऊला नामक शहर आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया।
इराक़ी सैनिकों ने कुछ ही दिन पहले अंबार प्रांत के पश्चिम में हीत शहर के कई क्षेत्रों को आतंकियों के नियंत्रण से स्वतंत्र करा लिया। इराक़ी सेना की निरंतर सफलताओं के बाद दाइश के आतंकी अपनी पराजय पर पर्दा डालने के लिए हिंसक कार्यवााहियां कर रहे हैं। इसी परिधि में इराक़ के विभिन्न क्षेत्रों में आतंकी हमलों में वृद्धि हो गई है और बुधवार को होने वाले आतंकी हमले में आठ सुरक्षाकर्मी मारे गये।
दूसरी ओर मूसिल सिटी के निकट एेतिहासिक व प्राचीन शहर मशक़ा के द्वार को जो लगभग दो हज़ार वर्ष पुराना था, ध्वस्त कर दिया। (AK)