तुर्की के विरुद्ध लगाए जाएं प्रतिबंधः अमरीकी सीनेटरों की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77134-तुर्की_के_विरुद्ध_लगाए_जाएं_प्रतिबंधः_अमरीकी_सीनेटरों_की_मांग
कई अमरीकी सीनेटरों ने ट्रम्प से तुर्की के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १३, २०१९ ११:२५ Asia/Kolkata
  • तुर्की के विरुद्ध लगाए जाएं प्रतिबंधः अमरीकी सीनेटरों की मांग

कई अमरीकी सीनेटरों ने ट्रम्प से तुर्की के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाने की मांग की है।

अमरीका के कई सीनेटरों ने इस देश के राष्ट्रपति से मांग की है कि तुर्की द्वारा रूस से मिसाइल सिस्टम एस-400 ख़रीदने के कारण अंकारा के विरुद्ध प्रतिबंध लगाए जाएं।  स्पूतनिक समाचार एजेन्सी के अनुसार इन अमरीकी सीनेटरों ने शुक्रवार को ट्रम्प से यह भी मांग की है कि वह तुर्की को एफ-35 युद्धक विमान बेचने को अनिश्चितकाल के लिए विलंबित कर दें।  इन सीनेटरों ने कहा है कि तुर्की द्वारा रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम का ख़रीदा जाना, एफ-35 युद्धक विमान योजना के लिए गंभीर धमकी है।

उल्लेखनीय हे कि तुर्की के रक्षा मंत्रालय ने शुक्रवार को बताया था कि देश को रूस का एस-400 मिसाइल सिस्टम मिल गया है