यमन, हज्जा प्रांत में सऊदी एजेन्टों पर बरसे यमनी मीज़ाइल
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77166-यमन_हज्जा_प्रांत_में_सऊदी_एजेन्टों_पर_बरसे_यमनी_मीज़ाइल
यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने हज्जा प्रांत में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर ज़िलज़ाल-1 और कई कैट्यूशा मीज़ाइलों से हमला किया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul १४, २०१९ ०८:३९ Asia/Kolkata
  • यमन, हज्जा प्रांत में सऊदी एजेन्टों पर बरसे यमनी मीज़ाइल

यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों ने हज्जा प्रांत में सऊदी एजेन्टों के ठिकानों पर ज़िलज़ाल-1 और कई कैट्यूशा मीज़ाइलों से हमला किया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने शनिवार की शाम हज्जा प्रांत के हीरान क्षेत्र पर सऊदी एजेन्टों और सैनिकों के ठिकानों को निशाना बनाया जिसमें बड़ी संख्या में सऊदी एजेन्ट और सैनिक मारे गये तथा घायल हुए।

हालिया दिनों में यमनी सेना और स्वयं सेवी बलों ने सऊदी अरब के संवेदनशील क्षेत्रों और प्रतिष्ठानों को निशाना बनाया है।

यमन से एक अन्य समाचार यह भी है कि संयुक्त अरब इमारात ने अपने 500 सैनिकों को यमन से बुला लिया है।

यमन की नेश्नल साल्युशन सरकार की वार्ताकार टीम के वरिष्ठ सदस्य जलाल रविशान का कहना है कि यूएईए द्वारा अपने सैनिकों की वापसी, लाल सागर और बाबुल मंदब स्ट्रेट में अंतर्राष्ट्रीय सैनिकों की तैनाती के लिए भूमि प्रशस्त करने के लिए है। (AK)