इस्राईल के परमाणु हथियारों की कुवैत ने आलोचना की
कुवैत ने ज़योनी शासन के परमाणु हथियारों को मध्यपूर्व के लिए एक बड़ा ख़तरा बताया है।
फ़ार्स न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार, संयुक्त राष्ट्र संघ में कुवैत के प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख अब्दुल अज़ीज़ ओमाश अलअजमी ने इस संस्था की परमाणु निरस्त्रीकरण की समिति की बैठक में कहा कि समस्त अंतर्राष्ट्रीय समझौतों के विपरीत, परमाणु हथियारों से संपन्न ज़ायोनी शासन, मध्यपूर्व के लिए गंभीर ख़तरा है।
संयुक्त राष्ट्र संघ में कुवैत के प्रतिनिधि मंडल के प्रमुख ने विशेष रूप से मध्यपूर्व के क्षेत्र से परमाणु हथियारों के समूल विनाश की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा कि ज़ायोनी शासन ने परमाणु हथियार रखकर परमाणु हथियारों की रोकथाम से संबंधित समस्त अंतर्राष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन किया है।
ज्ञात रहे कि 200 से अधिक परमाणु वारहेड्स से संपन्न ज़ायोनी शासन दुनिया के लिए ख़तरा बना हुआ है। इस अवैध शासन ने अबतक अपने परमाणु प्रतिष्ठानों के निरिक्षण की किसी को भी अनुमति नहीं दी है। (AK)