बैतुल मुक़द्दस के पास मिला 9 हज़ार साल पुराना आवास स्थल
पुरातात्विक विशेषज्ञों ने बैतुल मुक़द्दस के पास 9 हज़ार साल पुराने आवासीय क्षेत्र का पता लगाया है।
समाचार एजेंसी इर्ना ने “अरब-21” नामक न्यूज चैनल के हवाले से ख़बर दी है कि पुरातात्विक विशेषज्ञयों ने बैतुल मुक़द्दस के पास खुदाई के दौरान एक ऐसे आवासीय क्षेत्र की खोज की है जहां लगभग तीन हज़ार लोग रहते थे। इस रिपोर्ट के अनुसार इस क्षेत्र में पत्थर से बने उपकरण, मानव सिर की प्रतिमा, युद्ध और मछली पकड़ने के उपकरण और पत्थर से बनी हुईं चूड़ियाँ मिली हैं। याद रहे कि इससे पहले पुरातात्विक विशेषज्ञययों को इसी क्षेत्र से सात हज़ार साल पुराना शहर खोजा था।
उल्लेखनीय है कि बैतुल मुक़द्दस, फ़िलिस्तीन के मध्य क्षेत्र में स्थित दुनिया का सबसे पुराना शहर गिना जाता है। बैतुल मुक़द्दस मुसलमानों का पहला क़िबला और मक्का और मदीना के बाद तीसरा पवित्र शहर माना जाता है। (RZ)