पुतीन ने बश्शार असद को दिया महत्वपूर्ण संदेश!
रूसी राष्ट्रपति विलादमीर पुतीन ने अपने सीरियाई समकक्ष के नाम एक संदेश में बल दिया है कि मास्को, सीरिया की अंखडता का समर्थन जारी रखेगा।
विलादमीर पुतीन ने रविवार रूस- सीरिया कूटनैतिक संबंधों को 70 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने एक संदेश में कहा कि रूस सीरिया की अखंडता और संप्रभुता का समर्थन जारी रखेगा।
पुतीन ने बल दिया कि रूस और सीरिया आतंकवाद और चरमपंथ के खिलाफ युद्ध में एक दूसरे के घटक हैं और दोनों देशों के मध्य संबंधों में विस्तार, क्षेत्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्थिरता व शांति के हित में है।
रूस के राष्ट्रपति ने यह विश्वास दिलाया कि संयुक्त प्रयासों से सीरिया में आतंकवादियों को पूरी तरह से विफल बना दिया जाएगा।
पुतीन ने आशा प्रकट की है कि सीरियाई नागरिक, शांतिपूर्ण जीवन व्यतीत करने लगेंगे।
सीरिया में सन 2011 से कुछ पश्चिमी देशों और उनके क्षेत्रीय घटकों के समर्थन से आतंकवादियों ने अपनी गतिविधियां आरंभ कीं जो एक बड़े संकट में बदल गयी।
सीरिया ने सन 2018 में ईरान और रूस सहित अपने घटकों की सहायता से आतंकवादियों को पराजित और देश के अधिकांश क्षेत्रों को आतंकवादियों के चंगुल से स्वतंत्र करने में सफलता प्राप्त की (Q.A.)