फ़िलिस्तीनियों के घर गिराना कोई निंदनीय काम नहीः अमरीका
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77577-फ़िलिस्तीनियों_के_घर_गिराना_कोई_निंदनीय_काम_नहीः_अमरीका
अमरीका ने कहा है कि फ़िलिस्तीनियों के घरों को गिराने के निंदा प्रस्ताव का वह समर्थन नहीं कर सकता।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २५, २०१९ १३:४४ Asia/Kolkata
  • फ़िलिस्तीनियों के घर गिराना कोई निंदनीय काम नहीः अमरीका

अमरीका ने कहा है कि फ़िलिस्तीनियों के घरों को गिराने के निंदा प्रस्ताव का वह समर्थन नहीं कर सकता।

इस्राईली सैनिकों की ओर से फ़िलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने की निंदा में लाए जाने वाले सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव के पारित होने में अमरीका बाधा बन रहा है।

रोएटर्ज़ के अनुसार अमरीका ने बुधवार को सुरक्षा परिषद के उस प्रस्ताव के मार्ग में बाधा डाली जो, इस्राईल द्वारा फ़िलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने की निंदा के उद्देश्य से कुवैत, इन्डोनेशिया, और दक्षिणी अफ्रीका ने पेश किया था।  कूटनयिकों के अनुसार इन तीन देशों ने सुरक्षा परिषद के सदस्य देशों के बीच, इस्राईल के हाथों फ़िलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने की निंदा में लाए जाने वाले प्रस्ताव के प्रारूप को वितरित किया था।  इस बयान में इस्राईल के हाथों फ़िलिस्तीनियों के घरों को ध्वस्त करने की निंदा के साथ ही तेलअवीव को सचेत किया गया है कि इस्राईल के इस काम से स्थाई शांति की स्थापना और दो सरकारों का दृष्टिकोण कमज़ोर होगा।  संयुक्त राज्य अमरीका ने एलान किया है कि वह इस मसौदे की भाषा से सहमत नहीं है अतः वह उसका समर्थन नहीं करता।  हालांकि इस मसौदे में पहले ही परिवर्तन किया जा चुका है।