अमरीकी धमकियों से हम नहीं डरतेः अर्दोग़ान
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77637-अमरीकी_धमकियों_से_हम_नहीं_डरतेः_अर्दोग़ान
तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम अमरीकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul २७, २०१९ १२:०० Asia/Kolkata
  • अमरीकी धमकियों से हम नहीं डरतेः अर्दोग़ान

तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा है कि हम अमरीकी धमकियों से डरने वाले नहीं हैं।

रजब तैयब अर्दोग़ान ने रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की ख़रीदारी के बारे में अमरीका की ओर से दी जाने वाली धमकियों का उल्लेख करते हुए कहा है कि तुर्की, अमरीकी धमकियों से नहीं डरता है।  उन्होंने अमरीका द्वारा तुर्की को एफ-35 युद्धक विमान देने के विरोध के संदर्भ में कहा कि हम आशा करते हैं कि अमरीकी बुद्धि का प्रयोग करेंगे।  तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि अमरीका से एफ-35 युद्धक विमान ख़रीदने के लिए अंकारा एक अरब चार सौ मिलयन डाॅलर देने के लिए पाबंद है किंतु अमरीका इन युद्धक विमानों को न देकर तुर्की को मजबूर कर रहा है कि वह किसी दूसरे विकल्प को अपनाए।

इससे पहले अमरीका घोषणा कर चुका है कि रूस से एस-400 मिसाइल सिस्टम की ख़रीदने के कारण वह तुर्की को एफ-35 युद्धक विमान नहीं देगा और अंकारा के विरुद्ध कड़े प्रतिबंध लगाएगा।  ज्ञात रहे कि रूस निर्मित एस-400 मिसाइल सिस्टम की पहली खेप 12 जूलाई को तुर्की पहुंची थी जिसके बाद से अमरीका, तुर्की को कई बार धमकी दे चुका है।