यमनी फ़ोर्सेज़ की बैलिस्टिक मीज़ाईल से कार्यवाही, सऊदी कमान्ड सेंटर तबाह
-
यमनी सेना के मीडिया सेल द्वारा जारी इस इस बिना तारीख़ की तस्वीर में यमनी मीज़ाईल फ़ायर होने के तुरंत बाद नज़र आ रहा है
सऊदी अरब के हमलों के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी कमान्ड सेंटर पर बैलिस्टिक मीज़ाईल मारा।
यमन पर सऊदी गठबंधन के जारी हमलों के जवाब में यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब के दक्षिणी प्रांत नजरान में एक सैन्य कमान को स्वदेशी बैलिस्टिक मीज़ाईल से निशाना बनाकर तबाह कर दिया।
यमनी सेना के अधिकारी ब्रिगेडियर जनरल यहया सरी ने अलमसीरा टीवी चैनल को बताया कि कम दूरी की मारक क्षमता वाले इस बैलिस्टिक मीज़ाईल ने सक़्क़म इलाक़े में स्थित कमान्ड सेंटर को सफलतापूर्वक निशाना बनाया।
उन्होंने कहा कि यह कार्यवाही रविवार तड़के हुयी, जिसमें यह केन्द्र तबाह हो गया। इस कार्यवाही में बड़ी संख्या में सऊदी गठबंधन के सैनिक मारे गए या घायल हुए।
इस कार्यवाही से कुछ घंटे पहले यमनी फ़ोर्सेज़ ने सऊदी अरब के नजरान एयरपोर्ट पर ड्रोन से कार्यवाही की थी।
यमनी सशस्त्र बल के प्रवक्ता यहया सरी ने इससे पहले रविवार को बताया था कि यमनी फ़ोर्सेज़ ने क़ासिफ़-2 ड्रोन से नजरान एयरपोर्ट में कंट्रोल सेंटर को पहले निशाना बनाया और बाद में एयरपोर्ट पर स्थित हैंगर और सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया। (MAQ/N)