इस्राईल और अमरीका ही हैं तुर्की के सबसे बड़े दुश्मनः सर्वेक्षण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77777-इस्राईल_और_अमरीका_ही_हैं_तुर्की_के_सबसे_बड़े_दुश्मनः_सर्वेक्षण
तुर्की में कराए गए हालिया सर्वेक्षणों से पता चलता है कि इस देश के लोग अमरीका और इस्राईल को तुर्की का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Jul ३१, २०१९ १२:०१ Asia/Kolkata
  • इस्राईल और अमरीका ही हैं तुर्की के सबसे बड़े दुश्मनः सर्वेक्षण

तुर्की में कराए गए हालिया सर्वेक्षणों से पता चलता है कि इस देश के लोग अमरीका और इस्राईल को तुर्की का सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं।

इस्तांबूल के "कादीर ख़ास" विश्वविद्धायल की ओर से कराए जाने वाले सर्वेक्षण से पता चलता है कि तुर्कीवासी यह मानते हैं कि वर्तमान समय में उनके देश के लिए सबसे बड़ी चुनौती अमरीका और इस्राईल हैं।  इन सर्वेक्षणों के अनुसार 81 दश्मलव 3 प्रतिशत तुर्कीवासी यह मानते हैं कि अमरीका हमारा सबसे बड़ा शत्रु है जबकि 70 दश्मलव 8 प्रतिशत का यह कहना है कि तुर्की के लिए सबसे बड़ी चेतावनी इस्राईल है।  सर्वेक्षण में भाग लेने वाले 39 दश्मलव 4 प्रतिशत का यह मानना है कि अमरीका किसी भी स्थिति में भरोसे योग्य नहीं है।तुर्की के 20 दश्मलव 6 प्रतिशत लोग यह सोचते हैं कि उनके देश की विदेश नीति की सबसे बड़ी मुश्किल अमरीका के साथ तुर्की के संबन्ध हैं।