हीत नगर पूर्व रूप से स्वतंत्र कई आतंकवादी मारे गए
इराक़ का हीत नगर पूर्ण रूप से स्वतंत्र करा लिया गया।
इराक़ की सैनिक कमान ने घोषणा की है कि अलअंबार प्रांत के हीत नगर को आतंकवादी गुट दाइश के नियंत्रण से पूर्ण रूप से स्वतंत्र करा लिया गया।
इराक़ी सेना की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि सेना ने स्वयंसेवी बलों की सहायता से रणनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण नगर हीत को पूर्ण रुप से मुक्त करा लिया गया। इस बयान में कहा गया है कि कार्यवाही के दौरान 120 से अधिक आतंकवादी मारे गए।
इस समय हीत नगर पूर्ण रूप से सेना के नियंत्रण में है और इराक़ी सैनिक दाइश द्वारा बिछाई गई बारुदी सुरंगों और विस्फोटक पदार्थों को निष्क्रय बनाने मे व्यस्त हैं।
ज्ञात रहे कि इराक़ की सेना ने हीत नगर को स्वतंत्र कराने के लिए 21 मार्च को अपना अभियान आरंभ किया था। हीत नगर, अलअंबार प्रांत के पश्चिमी क्षेत्र को रेमादी नगर, उत्तरी प्रांत सलाहुद्दीन और सीरिया से मिलने वाली सीमा से जोड़ता है।