सीरिया में सैनिक एयरपोर्ट पर धमाका, 31 सैनिक मारे गए
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i77896-सीरिया_में_सैनिक_एयरपोर्ट_पर_धमाका_31_सैनिक_मारे_गए
सीरिया के हुम्स में हुए धमाके में कम से कम 31 सीरियाई सैनिक और घटक बल के फ़ाईटर्ज़ मारे गए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०४, २०१९ ०४:२८ Asia/Kolkata
  • 7 अप्रैल 2017 की यह तस्वीर सीरिया के हुम्स शहर के दक्षिण पूर्व में स्थित शईरात एयरपोर्ट में सीरियाई सैन्य छावनी को अमरीकी क्रूज़ मीज़ाईल से हुए नुक़सान की है (एएफ़पी के सौजन्य से)
    7 अप्रैल 2017 की यह तस्वीर सीरिया के हुम्स शहर के दक्षिण पूर्व में स्थित शईरात एयरपोर्ट में सीरियाई सैन्य छावनी को अमरीकी क्रूज़ मीज़ाईल से हुए नुक़सान की है (एएफ़पी के सौजन्य से)

सीरिया के हुम्स में हुए धमाके में कम से कम 31 सीरियाई सैनिक और घटक बल के फ़ाईटर्ज़ मारे गए।

ब्रिटेन स्थित कथित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, यह धमाका सीरिया के केन्द्रीय प्रांत हुम्स में स्थित सैनिक एयरपोर्ट पर हुआ। सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन राइट्स के अनुसार, शनिवार को यह धमाका हुम्स के दक्षिण-पूर्व में स्थित शईरात एयरपोर्ट पर हुआ।

इस रिपोर्ट में धमाके के कारण, घायलों की संख्या और माली नुक़सान का उल्लेख नहीं था।

सीरियाई न्यूज़ एजेंसी साना ने भी इस धमाके में अनेक लोगों के मारे जाने की सूचना दी, लेकिन मरने वालों की संख्या का उल्लेख नहीं किया।

बताया जाता है कि पुराने गोला बारूद को जिनके इस्तेमाल की तारीख़ ख़त्म हो चुकी थी, स्थानांतरित करने के दौरान तक्नीकी कारण से यह धमाका हुआ।