रूस ने की तुर्की की सीमा बंद करने की मांग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i7792-रूस_ने_की_तुर्की_की_सीमा_बंद_करने_की_मांग
रुस का कहना है कि शस्त्रों की तस्करी और नए आतंकवादियों के प्रवेष को रोकने के उद्देश्य से सीरिया से मिलने वाली तुर्की की सीमा पर बंद किया जाए।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Apr १५, २०१६ १२:४७ Asia/Kolkata
  • रूस ने की तुर्की की सीमा बंद करने की मांग

रुस का कहना है कि शस्त्रों की तस्करी और नए आतंकवादियों के प्रवेष को रोकने के उद्देश्य से सीरिया से मिलने वाली तुर्की की सीमा पर बंद किया जाए।

प्रेस टीवी की रिपोर्ट के अनुसार संयुक्त राष्ट्रसंघ में रूस के प्रतिनिधि विताली चुरकीन ने गुरूवार को सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि आतंकवादी गुटों दाइश और नुस्रा फ्रंट में नए आतंकवादियों की भर्ती, सीरिया के लिए शस्त्रों की तस्करी, सीरिया के तेल को बाहर जाने से रोकने और इसी प्रकार सीरिया की सांस्सकृतिक धरोहरों की चोरी पर लगाम लगाने के लिए सीरिया से मिलने वाली तुर्की की सीमा को बंद किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि संयुक्त राष्ट्रसंघ के सदस्य देशों को चाहएि कि वे दाइश जैसे आतंकवादी गुट के विरुद्ध व्यापक प्रतिबंध लगाएं। ज्ञात रहे कि रूस के प्रतिनिधि चुरकीन में हाल ही में सुरक्षा परिषद के नाम अपने एक पत्र में कहा था कि तुर्की, दाइश के आतंकवादियों को शस्त्र उपलब्ध कराने वाला महत्वपूर्ण देश है।