रोमादी में दाइश का ड्रोन ध्वस्त
इराक़ी सेना ने रोमादी में दाइश का एक ड्रोन मार गिराया।
अलआलम की रिपोर्ट के अनुसार अलअंबार प्रांत के सैन्य अभियान के कमांडर इस्माईल अलमहलावी ने बताया है कि शुक्रवार को आतंकवादी गुट दाइश का एक ड्रोन मार गिराया गया।
उन्होंने कहा कि अलअंबार प्रांत की स्वतंत्रता के लिए चलाए जाने वाले अभियान में सम्मिलित सैनिकों ने शुक्रवार को उत्तरी रोमादी के "अलजराएशी" क्षेत्र में दाइश के इस ड्रोन को मार गिराया।
उन्होंने इसी प्रकार बताया कि सैनिकों ने उन 30 घरों को अपने नियंत्रण में ले लिया है जिनमें भागते समय आतंकवादियों ने विस्फोटक पदार्थ लगा दिये थे। कमांडर इस्माईल अलमहलावी ने कहा कि इन घरों में लगाए गए विस्फोटक पदार्थों को निष्क्रय बना दिया गया।
ज्ञात रहे कि इराक़ी बल, रोमादी को स्वतंत्र कराकर इस समय यहां के उन घरों की सफाई में व्यस्त हैं जिनमें आतंकवादियों ने बम और विस्फोटक पदार्थ लगा रखे हैं।