सऊदी अरब के कई सीमावर्ती क्षेत्रों पर अंसारुल्लाह का नियंत्रण
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78036-सऊदी_अरब_के_कई_सीमावर्ती_क्षेत्रों_पर_अंसारुल्लाह_का_नियंत्रण
यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सऊदी सेना को भारी नुक़सान पहुंचाते हुए कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों और चौकियों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ०७, २०१९ १८:५४ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के कई सीमावर्ती क्षेत्रों पर अंसारुल्लाह का नियंत्रण

यमन के जनांदोलन अंसारुल्लाह ने सऊदी अरब के सीमावर्ती क्षेत्रों में सऊदी सेना को भारी नुक़सान पहुंचाते हुए कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों और चौकियों को अपने क़ब्ज़े में ले लिया।

इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता यहिया सरी ने बुधवार को घोषणा कि दक्षिणी सऊदी अरब के नजरान प्रांत के निकट रणनैतिक क्षेत्रों से सऊदी सेना और उसके एजेन्टों को खदेड़ने की कार्यवाहियों के दौरान 41 सऊदी सैनिकों को ढेर दिया गया जबकि इन कार्यवाहियों में बड़ी संख्या में सऊदी सैनिक घायल भी हुए हैं।

यमन की सशस्त्र सेना के प्रवक्ता ने इसी प्रकार बताया कि इन क्षेत्रों पर सऊदी सेना और उसके एजेन्टों के नियंत्रण के लिए किए गये कई हमलों को विफल बनाया जा चुका है जिसके दौरान दर्जनों सऊदी सैनिक मारे गये।

यमन से एक अन्य समाचार यह है कि यमनी सेना की मीज़ाइल यूनिट ने नजरान प्रांत की अलजेला छावनी पर बद्र-एफ़ बैलेस्टिक मीज़ाइल से हमला किया । इस हमले में कितना जानी व माली नुक़सान हुआ है इसके बारे में अभी तक कुछ पता नहीं चल सका है। (AK)