युद्ध विराम के बावजूद यमन पर सऊदी हमले जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i7813-युद्ध_विराम_के_बावजूद_यमन_पर_सऊदी_हमले_जारी
सऊदी अरब ने युद्ध विराम के बावजूद यमन पर अपने वायु हमले जारी रखे हैं।
(last modified 2023-04-09T06:25:50+00:00 )
Apr १५, २०१६ २०:१५ Asia/Kolkata
  • युद्ध विराम के बावजूद यमन पर सऊदी हमले जारी

सऊदी अरब ने युद्ध विराम के बावजूद यमन पर अपने वायु हमले जारी रखे हैं।

अलआलम टीवी के अनुसार सऊदी अरब के नेतृत्व में बने कुछ अरब देशों के गठजोड़ ने यमन में संघर्ष विराम की घोषणा के पांचवें दिन एक बार फिर इस देश पर हमले किए। इन हमलों में जौफ़ प्रांत में संघर्ष विराम की निगरानी करने वाली समिति के केंद्र पर हमला किया। जिस समय सऊदी अरब ने युद्ध विराम का उल्लंघन करते हुए यह हमला किया उस समय उक्त समिति की बैठक हो रही थी। इस हमले में कई महिलाओं सहित अनेक लोग घायल हो गए।

इस बीच सऊदी अरब की युद्धक नौकाओं ने भी हुदैदा प्रांत में यमनी मछुआरों की नौकाओं को निशाना बनाया जबकि सऊदी पिट्ठुओं ने तइज़ व मआरिब में यमन की सेना और स्वयं सेवी बलों के अड्डों पर हमले किए। सऊदी अरब व उसके घटकों के हमलों के कारण पुल व राजमार्ग तबाह हो चुके हैं इस लिए घायलों के उपचार व राहत कार्य में बड़ी कठिनाइयां आ रही हैं। (HN)