मस्जिदुल अक़सा में फ़िलिस्तीनियों पर ज़ायोनी सैनिकों का आक्रमण कई घायल
ज़ायोनी सैनिकों ने मस्जिदुल अक़सा में फ़िलिस्तीनी नमाज़ों पर हमला कर दिया जिसमें कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए।
अलमनार टीवी चैनेल की रिपोर्ट के अनुसार एक लाख से अधिक फ़िलिस्तीनियों ने सोमवार को मस्जिदुल अक़सा में ईदुल अज़हा की नमाज़ पढ़ी। जिस समय फ़िलिस्तीनी नमाज़ पढ़ रहे थे, ज़ायोनी सैनिक मस्जिदुल अक़सा के बाबुल मुग़ारेबा के सामने एकत्रित हो गए। नमाज़ समाप्त हो जाने के बाद नमाज़ियों और ज़ायोनी सैनिकों के बीच झड़पें हो गईं जिसमें कई फ़िलिस्तीनी घायल हो गए। घायलों में बैतुल मुक़द्दस की वक़्फ़ परिषद के प्रमुख अब्दुल अज़ीम सलहब भी शामिल हैं।
इसी बीच फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आन्दोलन हमास के प्रवक्ता ने फ़िलिस्तीनियों से मांग की है कि वे ज़ायोनी अत्याचारियों का मुक़ाबला करने के लिए वे बैतुल मुक़द्दस पहुंचें। हाज़िम क़ासिम ने बल देकर कहा है कि बैतुल मुक़द्दस बाक़ी रहेगा और अतिग्रहणकारी, वास्तविकता को परिवर्तित नहीं कर सकते।
मस्जिदुल अक़सा में ईदुल अज़हा की नमाज़ के बाद ज़ायोनी सैनिकों और फ़िलिस्तीनी नमाज़ियों के बीच झड़प के बाद ज़ायोनी शासन के प्रधानमंत्री नेतनयाहू ने मंत्रीमण्डल की आपातकालीन बैठक आहूत की है।