उत्तरी ग़ज़्ज़ा में इस्राईल का एक ड्रोन मार गिराया गया
Aug १५, २०१९ १४:३६ Asia/Kolkata
-
तस्वीर के बाएं भाग में 14 अगस्त 2019 को इस्राईली ड्रोन ग़ज़्ज़ा पर आंसू गैस के गोले फ़ेकता हुआ और दूसरे भाग में मार गिराए जाने का दृष्य (सीएनएन के सौजन्य से)
उत्तरी ग़ज़्ज़ा में प्रतिरोध बल के हाथों इस्राईल का एक ड्रोन ढेर हो गया।
फ़िलिस्तीनी सूत्रों ने फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के जियालों द्वारा उत्तरी ग़ज़्ज़ा में ज़ायोनी सेना के एक जासूसी ड्रोन के मार गिराए जाने की सूचना दी है।
फ़िलिस्तीन इन्फ़ॉर्मेशन सेंटर के अनुसार, फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध बल ने बुधवार को उत्तरी ग़ज़्ज़ा के बैत लाहिया इलाक़े में इस ड्रोन को मार गिराया।
2 अगस्त को भी फ़िलिस्तीनी प्रतिरोध के जियालों ने ज़ायोनी सेना के एक ड्रोन को मार गिराया था।
ज़ायोनी फ़ाइटर जेट और ड्रोन आए दिन ग़ज़्ज़ा पट्टी पर हमले करते हैं।
ज़ायोनी शासन ने 2007 से ग़ज़्ज़ा की आर्थिक नाकाबंदी कर रखी है। (MAQ/N)
टैग्स