ट्रम्प के साथ ज़ायोनी शासन की सांठगांठ
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78334-ट्रम्प_के_साथ_ज़ायोनी_शासन_की_सांठगांठ
ज़ायोनी शासन के विदेशमंत्रालय ने कहा है कि कांग्रेस की दो महिला मुस्लिम सदस्यों को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में प्रवेश का कोई हक़ नहीं है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug १६, २०१९ १५:२३ Asia/Kolkata

ज़ायोनी शासन के विदेशमंत्रालय ने कहा है कि कांग्रेस की दो महिला मुस्लिम सदस्यों को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में प्रवेश का कोई हक़ नहीं है।

इल्हान उमर और रशीदा तालिब, कांग्रेस की दो मुस्लिम सदस्य हैं जो शुक्रवार को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन के दौरे के दौरान मस्जिदुल अक़सा का दौरा करने वाली थीं। अमरीकी कांग्रेस में डेमोक्रेटिक पार्टी की इन दो सदस्यों ने कहा है कि वे अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की सही स्थिति का जाएज़ा लेने के लिए यह यात्रा कर रही हैं। इसी के साथ रशीदा तालिब ने अपने परिवार करे सदस्यों के साथ जार्डन नदी के पश्चिमी तट का दौरा करने का फ़ैसला किया था। 

इससे पहले ज़ायोनी प्रधानमंत्री बेन यामीन नेतेनयाहू ने बुधवार को कहा था कि इल्हान उमर और रशीदा तालिब को बैतुल मुक़द्दस में घुसने की अनुमति नहीं हैै। कांग्रेस की दो मुस्लिम सदस्यों को अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन में जाने से रोकना, ज़ायोनी शासन की यह अभूतपूर्व कार्यवाही  है , इसका कारण यह है कि इल्हान उमर और रशीदा तालिब, फ़िलिस्तीनियों के विरुद्ध ज़ायोनी शासन की नस्लभेदी कार्यवाहियों और जातिवादी नीतियों की आलोचना करती रहती हैं। 

बहरहाल ज़ायोनी शासन अपनी इन कार्यवाहियों से सत्य की आवाज़ को रोक नहीं सकता।(AK)