यमन संकट के समाधान के लिए तेहरान में हुई बैठक
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78359-यमन_संकट_के_समाधान_के_लिए_तेहरान_में_हुई_बैठक
यमन संकट के कूटनैतिक समाधान को लेकर ईरान की राजधानी तेहरान में त्रिपक्षीय बैठक हुई।
(last modified 2023-11-29T05:45:15+00:00 )
Aug १७, २०१९ १३:२६ Asia/Kolkata
  • यमन संकट के समाधान के लिए तेहरान में हुई बैठक

यमन संकट के कूटनैतिक समाधान को लेकर ईरान की राजधानी तेहरान में त्रिपक्षीय बैठक हुई।

तेहरान में होने वाली इस बैठक में ईरान के विदेश मंत्रालय के प्रतिनिधिमण्डल, यमन के अंसारुल्लाह के प्रतिनिधिमण्डल और यूरोपीय संघ के चार देशों ब्रिटेन, फ़्रांस, जर्मनी तथा इटली के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।  तेहरान बैठक का मुख्य उद्देश्य, यमन संकट के कूटनैतिक समाधान का मार्ग प्रशस्त करना है।

इस बैठक में उपस्थित शिष्टमण्लों ने यमन की वर्तमान स्थिति पर चर्चा करते हुए यमन वासियों को होने वाले नुक़सान पर गंहरी चिंता जताई।  इस त्रिपक्षीय बैठक के अंत में भाग लेने वालों ने यमन मे तत्काल युद्ध समाप्त कराए जाने पर बल दिया।  उन्होंने यमनवासियों के लिए तत्काल मानवीय सहायता भेजे जाने पर भी ज़ोर दिया।  भाग लेने वालों ने स्टाकहोम समझौते को पूरी तरह से लागू करने पर भी बल दिया ताकि यमन संकट के कूटनीतिक समाधान का मार्ग जल्द प्रशस्त हो सके।