इराक़ी स्वयं सेवी बलों ने अमरीका को दी खुली धमकी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78506-इराक़ी_स्वयं_सेवी_बलों_ने_अमरीका_को_दी_खुली_धमकी
इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने एक बयान जारी करके अमरीकी सरकार पर देश की सैन्य छावनी में हुई हालिया घटना का ज़िम्मेदार क़रार दिया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २१, २०१९ १८:५० Asia/Kolkata
  • इराक़ी स्वयं सेवी बलों ने अमरीका को दी खुली धमकी

इराक़ के स्वयं सेवी बल हश्दुश्शाबी ने एक बयान जारी करके अमरीकी सरकार पर देश की सैन्य छावनी में हुई हालिया घटना का ज़िम्मेदार क़रार दिया है।

इराक़ी मीडिया ने मंगलवार को सलाहुद्दीन प्रांत में स्वयं सेवी बलों के एयरबेस पर हथियारों के भंडार में धमाके और आग लगने की सूचना दी थी।

सूमरिया न्यूज़ एजेन्सी की रिपोर्ट के अनुसार इराक़ी स्वयं सेवी बल के वरिष्ठ कमान्डर अबू मुहन्दिस ने बुधवार को यह बयान करते हुए कि वाशिंग्टन इराक़ी सैन्य ठिकाने पर हमला करने के लिए चार इस्राईली ड्रोन विमान लाया था, कहा कि इराक़ में आतंकवादी गुटों के पालन पोषण में भूमिका अदा करने वाला अमरीका, इराक़ की संप्रभुता के उल्लंघन और स्वयं सेवी बलों को निशाना बनाने के प्रयास में है।

श्री अबू मुहन्दिस ने यह बयान करते हुए कि आज इराक़ सरकार की सूचना के बिना देश की वायु सीमा में उड़ने वाला हर हवाई जहाज़ दुश्मन का हवाई जहाज़ समझा जाएगा, कहा कि अमरीका इराक़ी हवाई जहाज़ों के विरुद्ध पाराज़िट भेजता है और अपने तथा ज़ायोनी शासन के युद्धक विमानों को हमले की दावत देता है।

इराक़ी स्वयं सेवी बल के वरिष्ठ कमान्डर ने यह बयान करते हुए कि दाइश की पराजय और स्वयंसेवी बलों को क़ानूनी हैसियत हासिल होने के बाद अमरीकी कार्यवहियां बढ़ गयी हैं, कहा कि स्वयं सेवी बल अमरीका की विध्वंसक कार्यवाहियों का मुक़ाबला करने के लिए हर संभव शैली अपनाएगा। (AK)