इस्राईल अब यमन पर हमले की तय्यारी कर रहा हैः रिपोर्ट
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78552-इस्राईल_अब_यमन_पर_हमले_की_तय्यारी_कर_रहा_हैः_रिपोर्ट
ज़ायोनी सेना यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन पर हमले की योजना बना रही है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २३, २०१९ ११:०० Asia/Kolkata
  • इस्राईली हेलीकॉप्टर सीएच-53 सी स्टैलियन 27 जून 2019 को नेगेव रेगिस्तान में स्थित हतज़ेरिम छावनी में अभ्यास में भाग लेता हुआ (एएफ़पी के सौजन्य से)
    इस्राईली हेलीकॉप्टर सीएच-53 सी स्टैलियन 27 जून 2019 को नेगेव रेगिस्तान में स्थित हतज़ेरिम छावनी में अभ्यास में भाग लेता हुआ (एएफ़पी के सौजन्य से)

ज़ायोनी सेना यमन के अंसारुल्लाह आंदोलन पर हमले की योजना बना रही है।

एक नई रिपोर्ट में इस बात का ख़ुलासा हुआ है कि ज़ायोनी सेना अंसारुल्लाह आंदोलन के ईरान के साथ किसी भी तरह के संपर्क को रोकने के लिए ऐसा करना चाहती है।

कुवैती अख़बार अलजरीदा ने गुरुवार को कहा कि इस्राईल यमन में लाल सागर को अदन की खाड़ी से अलग करने वाले बाबुल मंदब स्ट्रेट के निकट, अंसारुल्लाह और लेबनान के हिज़्बुल्लाह आंदोलन के टार्गेट्स पर बम्बारी की तय्यारी कर रहा है।

इस रिपोर्ट में इस बात का भी दावा किया गया कि इस्राईली जासूसी एजेंसी मोसाद और ज़ायोनी सेना की गुप्तचर इकाई ईरान से कथित रूप से हथियार की आपूर्ति की कोशिश पर नज़र रखे है।

इस रिपोर्ट में आगे यह भी दावा किया गया कि अंसारुल्लाह के कुछ ड्रोन और मीज़ाईल को, इस्राईली सेना को कथित रूप से भ्रम में डालने के लिए इराक़ स्थानांतरित किए गए हैं, जबकि पिछले कुछ हफ़्तों के दौरान इराक़ के स्वयंसेवी बल हश्दुश्शाबी के केन्द्रों में हुए श्रंख्लाबद्ध धमाकों के पीछे ज़ायोनी सेना का हाथ बताया जाता है।

कुवैती अख़बर अलजरीदा और कुछ इराक़ी टीकाकारों के मुताबिक़, पूरे इराक़ में हश्दुश्शाबी के हथियारों के गोदाम पर इस्राईल ने हमले किए हैं।

इस बात की पुष्टि ज़ायोनी प्रधान मंत्री बिनयामिन नेतनयाहू की उस टिप्पणी से होती है जब उनसे एक रिपोर्टर ने यह सवाल किया कि क्या तेल अविव शासन इराक़ में सक्रिय है तो उन्होंने इस सवाल को रद्द नहीं किया।

नेतनयाहू ने अपने इंटरव्यू में जो इस्राईली चैनल-9 से गुरुवार को प्रसारित हुआ, कहाः "हम इराक़ में ईरान को पैर जमाने से रोकने के लिए भी काम कर रहे हैं।"

मंगलवार को बग़दाद के उत्तर में स्थित बलद हवाई छावनी के सामने हथियारों के गोदाम में कई भीषण धमाके हुए। इस छावनी में अमरीकी सैनिक और ठेकेदार रहते हैं।(MAQ/N)