हिज़बुल्लाह की धमकी के बाद ज़ायोनी शासन की आपातकालीन बैठक
हिज़बुल्लाह के महासचिव की धमकी के बाद ज़ायोनी शासन के मंत्रीमण्डल ने आपातकालीन बैठक की है।
सोमवार को होने वाली इस बैठक में वैसे तो अवैध अधिकृत फ़िलिस्तीन की उत्तरी सीमाओं और ग़ज़्ज़ा की पट्टी की वर्तमान स्थिति की समीक्षा की गई। यह बैठक ज़ायोनी शासन की ओर से ग़ज़्ज़ा की पट्टी पर किये जाने वाले हमलों के बाद की जा रही है। हालिया कुछ महीनों के दौरान ज़ायोनी युद्धक विमान, उसके ड्रोन और तोपख़ाने की ओर से अन्तर्राष्ट्रीय क़ानूनों का खुलकर उल्लंघन किया जा रहा है।
ग़ज़्ज़ा पर ज़ायोनी शासन के आक्रमण में अबतक हज़ारों फ़िलिस्तीनी शहीद और घायल हुए हैं। ग़ज़्ज़ा पट्टी सन 2006 से इस्राईल के परिवेष्टन में है जिसके कारण ग़ज़्ज़ावासियों को बहुत अधिक कठिनाइयों का सामना है।
उल्लेखनीय है कि ज़ायोनी शासन की यह आपातकालीन बैठक हिज़बुल्लाह के महासचिव की धमकी के बाद की जा रही है।