हिज़्बुल्लाह का जवाब चौंकाने वाला होगा, शेख़ नईम क़ासिम
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78715-हिज़्बुल्लाह_का_जवाब_चौंकाने_वाला_होगा_शेख़_नईम_क़ासिम
हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव का कहना है कि लेबनान की प्रतिरोधी जनता इस्राईल आक्रमण का जवाब ज़रूर देगी।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१९ ०७:१० Asia/Kolkata
  • हिज़्बुल्लाह का जवाब चौंकाने वाला होगा, शेख़ नईम क़ासिम

हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव का कहना है कि लेबनान की प्रतिरोधी जनता इस्राईल आक्रमण का जवाब ज़रूर देगी।

हिज़्बुल्लाह के उप महासचिव शेख़ नईम क़ासिम ने मंगलवार को रूसिया अल-यौम टीवी चैनल से बात करते हुए कहा, बेरूत पर इस्राईली ड्रोन विमानों के हालिया हमले का जवाब, हिज़्बुल्लाह के महासचिव के मार्गदर्शन के आधार पर दिया जाएगा।

उन्होंने कहा, इस्राईली हमलों का जवाब चौंकाने वाला होगा और लेबनान राष्ट्र संघ सुरक्षा परिषद की प्रतिक्रिया का इंतेज़ार नहीं करेगा, निश्चित रूप से उचित समय पर इस्राईल के हमले का जवाब दिया जाएगा।

ग़ौरतलब है कि पिछले कुछ दिनों में इस्राईली ड्रोन विमानों ने तीन बार लेबनान की वायु सीमा का उल्लंघन किया है। msm