अमेरिका ने सीरिया में एक नया सैन्य अड्डा बनाया
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78742-अमेरिका_ने_सीरिया_में_एक_नया_सैन्य_अड्डा_बनाया
अमेरिका ने सीरियाई कुर्दों पर तुर्की के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए तुर्की और सीरिया की साझा सीमाओं के पास स्थित अल-हस्का प्रांत के बाहरी इलाक़े में एक नया सैन्य अड्डा बनाया है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २८, २०१९ १६:३० Asia/Kolkata
  • अमेरिका ने सीरिया में एक नया सैन्य अड्डा बनाया

अमेरिका ने सीरियाई कुर्दों पर तुर्की के संभावित आक्रमण को रोकने के लिए तुर्की और सीरिया की साझा सीमाओं के पास स्थित अल-हस्का प्रांत के बाहरी इलाक़े में एक नया सैन्य अड्डा बनाया है।

समाचार एजेंसी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार, तुर्की की सीमा के नज़दीक़ स्थित अलग़नामा गांव में मौजूद अमेरिका सैन्य अड्डे में हेलीपैड, रनवे, हॉस्टल, हथियारों का गोदाम और ट्रेनिंग सेंटर मौजूद है। इस सैन्य अड्डे को बनाने का उद्देश्य अमेरिका समर्थित कुर्द डेमोक्रेटिक काउंसि से संबंधित लड़ाकों पर तुर्की के संभावित सैन्य हमले को रोकना बताया जा रहा है।

उत्तरी सीरिया से पूर्वी सीरिया तक के विशाल क्षेत्र पर अमेरिका समर्थित सीरियाई कुर्द डेमोक्रेटिक काउंसिल और सार्वजनिक रक्षा इकाइयों के नियंत्रण में है। अमेरिका ने इससे पहले तुर्की से समझौता किया था कि कुर्द लड़ाकों को तुर्की की सीमा से दूर रखने के लिए बफरज़ोन स्थापित किया जाएगा। इस समझौते को सीरिया की सरकार अपनी संप्रभूता का उल्लंघन मानती है और इसकी निंदा करते हुए इस बात पर बल देती है कि इस तरह के हस्तक्षेप का उद्देश्य सीरिया संकट को लंबा खींचना है और इसकी भौगोलिक अखंडता को नुक़सान पहुंचाना है। (RZ)