ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में हमास, लेबनान के साथ खड़ा रहेगा
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78764-ज़ायोनी_शासन_के_मुक़ाबले_में_हमास_लेबनान_के_साथ_खड़ा_रहेगा
फ़िलिस्तीन के हमास संगठन ने कहा है कि वह ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण के मुक़ाबले में लेबनान के साथ खड़ा रहेगा।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug २९, २०१९ १२:३१ Asia/Kolkata
  • ज़ायोनी शासन के मुक़ाबले में हमास, लेबनान के साथ खड़ा रहेगा

फ़िलिस्तीन के हमास संगठन ने कहा है कि वह ज़ायोनी शासन के अतिक्रमण के मुक़ाबले में लेबनान के साथ खड़ा रहेगा।

फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध संगठन हमास ने लेबनानी सेना द्वारा ज़ायोनी शासन के ड्रोन हमलों का उत्तर दिए जाने की सराहना करते हुए कहा है कि वह हमेशा, इस्राईल के हमलों के मुक़ाबले में लेबनान का साथ देगा। लेबनान की सेना ने बुधवार की रात एक बयान जारी करके बताया था कि उसने देश की वायु सीमा का उल्लंघन करने वाले इस्राईल के तीन ड्रोन विमानों में से दो को मार गिराया है और एक को मार भगाया है। हमास ने इस संबंध में एक बयान जारी करके लेबनानी सेना के साहस की सराहना की है।

 

ज़ायोनी शासन के तीन ड्रोन विमानों ने रविवार को दक्षिणी बैरूत के ज़ाहिया क्षेत्र पर उड़ान भरी थी जिनमें से दो को लेबनानी बलों ने मार गिराया था। ये ड्रोन विमान पूर्व निर्धारित लक्ष्यों को हासिल करने में विफल रहे थे। लेबनान के हिज़बुल्लाह संगठन के महासचिव सैयद हसन नसरुल्लाह ने इस घटना के बाद घोषणा की है कि लेबनानी प्रतिरोध, ज़ायोनियों के इस अतिक्रमण का जवाब अवश्य देगा। लेबनान के अधिकारियों ने इस्राईल के इस अतिक्रमण की कड़ी निंदा करते हुए कहा है कि इस हमले का जवाब देने का लेबनान का अधिकार सुरक्षित है। (HN)