दक्षिणी इदलिब में सीरियाई सेना की प्रगति जारी
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i78801-दक्षिणी_इदलिब_में_सीरियाई_सेना_की_प्रगति_जारी
सीरिया की सेना दक्षिण व दक्षिण पूर्व से इदलिब की ओर प्रगति जारी रखे हुए है और उसकी कार्यवाहियों में दसियों आतंकी मारे गए हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Aug ३०, २०१९ १३:३२ Asia/Kolkata
  • दक्षिणी इदलिब में सीरियाई सेना की प्रगति जारी

सीरिया की सेना दक्षिण व दक्षिण पूर्व से इदलिब की ओर प्रगति जारी रखे हुए है और उसकी कार्यवाहियों में दसियों आतंकी मारे गए हैं।

सीरियाई सेना की शुक्रवार की कार्यवाही में कई गांव, पहाड़ियां और रणनैतिक क्षेत्र आतंकियों के चंगुल से मुक्त करा लिए गए। इस कार्यवाही में आतंकवादियों के कई ठिकाने और गुप्त ठिकाने भी ध्वस्त कर दिए गए। सीरिया की सेना ने गुरुवार की शाम भी नुस्रा फ़्रंट आतंकी गुट से भीषण झड़प के बाद इदलिब के अत्यंत महत्वपूर्ण क्षेत्र तमानआ को भी मुक्त करा लिया था। इदलिब प्रांत के दक्षिण में स्थित इस अहम क्षेत्र को आतंकियों से मुक्त कराने की कार्यवाही के दौरान सीरियाई सेना ने दसियों आतंकवादियों को भी मार गिराया जिनमें अधिकतर विदेशी थे।

 

सीरिया की सेना ने इसी तरह गुरुवार को इदलिब प्रांत के अलख़ुवैन क्षेत्र को भी आतंकियों से मुक्त करा लिया  था। हमा प्रांत के पश्चिमी क्षेत्रों पर नुस्रा फ़्रंट के आतंकियों के हमलों को भी सीरियाई सेना ने पूरी तरह से नाकाम बना दिया है। इस समय दक्षिण पूर्वी इदलिब में सीरियाई सेना और आतंकियों के बीच घमसान का युद्ध जारी है। इन आतंकियों में नुस्रा फ़्रंट के अलावा अजनादुल क़ौक़ाज़ और हुर्रासुद्दीन जैसे आतंकी गुटों के सदस्य शामिल हैं। (HN)