हिज़्बुल्लाह के जवाबी हमले से इस्राईल डरा, सैन्य अभ्यास किया रद्द
ज़ायोनी सेना लेबनान के प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह के जवाबी हमले के डर से जारी हफ़्ते में अपने सैन्य अभ्यास को स्थगित कर दिया है।
तस्नीम न्यूज़ के अनुसार, ज़ायोनी सेना ने एक बयान में अतिग्रहित फ़िलिस्तीन में सैन्य अभियान को रद्द करने के एलान के साथ ही, ज़मीनी, हवाई और नौसेना की टुकड़ियों से लेबनान की दक्षिणी सीमा के निकट स्थित अलजलील इलाक़े में किसी भी प्रकार की लड़ाई शुरु होने के संबंध में तय्यार रहने के लिए कहा है।
ज़ायोनी मीडिया में आयी रिपोर्टों के अनुसार, क़िरयात शेमोना और अलजलील के कुछ इलाक़ों में हवाई सीमा बंद है और वहां पर मीज़ाईल रक्षा तंत्र आयरन डोम तैनात हो गया है।
इस रिपोर्ट के अनुसार, ज़ायोनी सैनिक उत्तरी अतिग्रहित सीमा की ओर बढ़ते हुए नज़र आए और ज़ायोनी सेना ने अतिग्रहित गोलान हाइट्स से अपनी टुकड़ियों को लेबनान की सीमाओं पर बुला लिया है।
ग़ौरतलब है कि 25 अगस्त को लेबनान की राजधानी बैरूत में ज़ायोनी शासन के ड्रोन हमले के बाद, हिज़्बुल्लाह प्रमुख ने चेतावनी दी है कि ज़ायोनियों के अतिक्रमण का जवाब देकर रहेंगे और कहा कि अब वह समय बीत गया जब इस्राईल जब चाहता था लेबनान पर बमबारी करता था, आज लेबनान सुरक्षित है। (MAQ/N)