सऊदी अरब , भाषण पर मौत की सज़ा, हत्याओं पर कातिल बरी!
-
मिना त्रासदी में कई हज़ार हाजी मारे गये थे।
सऊदी अरब की एक अदालत ने बिन लादिन कंपनी को काबे में क्रेन दुर्घटना में लापरवाही के आरोप से बरी कर दिया है जिसमें सैंकड़ों हाजी हताहत और घायल हुए थे।
समाचारों के अनुसार मक्का की अदालत ने सन 2015 में मक्का के पवित्र स्थल मस्जिदुलहराम में क्रेन दुर्घटना के मामले को खत्म करने का आदेश दिया है।
सऊदी अदालत ने कहा है कि क्रेन दुर्घटना में ज़िम्मेदारी की तरफ से लापरवाही साबित नहीं हुई इस लिए यह आदेश दिया जाता है कि एटार्नी जनरल, क्रेन दुर्घटना से प्रभावितों को बिन लादिन कंपनी से हर्जाना दिये जाने की विचार छोड़ दें।
सन 2017 में मक्का की अदालत ने बिन लादिन कंपनी के 13 कर्मचारियों को भी बरी कर दिया था।
अदालत ने अपने आदेश में कहा है कि जब यह क्रेन गिरी तो वह छुट्टी का दिन था और क्रेन ठीक ठाक अपनी जगह पर खड़ी थी और बिन लादिन कंपनी और उसके कर्मचारियों की तरफ से किसी भी तरह की लापरवाही का कोई सुबूत नहीं है।
11 सितंबर सन 2015 में क्रेन दुर्घटना में 107 हाजी मारे गये थे और 238 घायल हुए थे।
इसी साल 464 ईरानी हाजियों सहित कई हज़ार हाजी, ईदुलअज़हा के अवसर पर मिना नामक क्षेत्र में सऊदी अधिकारियों की अयोग्यता की वजह से मारे गये थे।
सऊदी अरब की अदालत ने एेसी दशा में क्रेन दुर्घटना के ज़िम्मेदारों को बरी किया है कि जब इस देश में सरकार विरोधी प्रदर्शन में भाग लेने और भाषण देने के आरोप में बड़ी आसानी से मृत्युदंड दे दिया जाता है।
बिन लादिन सऊदी अरब की प्रभावशाली कंपनी है। (Q.A.)