इस्राईल का ड्रोन, क़स्साम ब्रिगेड के हाथ लगा
फ़िलिस्तीन के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हमास की सैन्य शाखा इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने घोषणा की है कि मंगलवार की सुबह पूर्वी रफ़ह पास पर मार गिराये गये इस्राईली ड्रोन विमान का मलबा उसके पास है।
अलमयादीन टीवी चैनल की रिपोर्ट के अनुसार इज़्ज़ुद्दीन क़स्साम ब्रिगेड ने अपने बयान में कहा कि इस ड्रोन में थरमल कैमरा लगा हुआ था और यह अपने विशेष अभियान पर था जो प्रतिरोध के जियालों के हाथ लग गया।
क़स्साम ब्रिगेड के बयान में आया है कि एक बार फिर दुशमनों की साज़िश नाकाम हुई और दुश्मनों के षड्यंत्रों पर पानी फिर गया।
ज़ायोनी सेना ने भी ग़ज़्ज़ा पट्टी में अपने एक ड्रोन के मार गिराए जाने की पुष्टि की थी।
सोमवार की सुबह लेबनान के इस्लामी प्रतिरोध आंदोलन हिज़्बुल्लाह ने भी इस्राईल के एक ड्रोन विमान को मार गिराया था। इससे पहले 25 अगस्त को हिज़्बुल्लाह के जवानों ने दक्षिणी लेबनान के क्षेत्र ज़ाहिया में इस्राईल के दो ड्रोन विमानों को निशाना बनाकर तबाह कर दिया था। (AK)