सऊदी तेल कंपनी आरामको में लगी आग
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i79306-सऊदी_तेल_कंपनी_आरामको_में_लगी_आग
सऊदी अरब के सूत्रों ने बताया है कि आरामको कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगी है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१९ ०५:०९ Asia/Kolkata
  • सऊदी तेल कंपनी आरामको में लगी आग

सऊदी अरब के सूत्रों ने बताया है कि आरामको कंपनी में विस्फोट के बाद आग लगी है।

एसोसिएटेड प्रेस ने शनिवार की सुबह सऊदी अरब के सूत्रों के हवाले से बताया है कि सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको के आयल इन्सटोलेशन में विस्फोट के बाद आग लग गई।  आग लगने के कारणों के बारे में अभी कुछ नहीं बताया गया है।

सोशल नेटवर्क्स पर जारी वीडियो में आग की लपटों को दिखाया गया है और साथ ही गोलीबारी की आवाज़ें भी सुनाई दे रही हैं।

ज्ञात रहे कि सऊदी अरब की आरामको कंपनी विश्व की सबसे बड़ी तेल कंपनी है।