सऊदी अरब के आर्थिक स्तंभ पर यमनी ड्रोन का हमला
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i79314-सऊदी_अरब_के_आर्थिक_स्तंभ_पर_यमनी_ड्रोन_का_हमला
यमन की सेना ने सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको पर ड्रोन हमने की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep १४, २०१९ ०८:३५ Asia/Kolkata
  • सऊदी अरब के आर्थिक स्तंभ पर यमनी ड्रोन का हमला

यमन की सेना ने सऊदी अरब की तेल कंपनी आरामको पर ड्रोन हमने की ज़िम्मेदारी स्वीकार की है।

यमनी सेना के प्रवक्ता यहया सरी ने शनिवार की सुबह बताया है कि पूर्वी सऊदी अरब में आरामको तेल कंपनी पर किये जाने वाले ड्रोन हमले के बारे में शीघ्र ही विस्तार से बयान जारी किया जाएगा।

शनिवार की सुबह सऊदी अरब के सूत्रों ने इस देश की अर्थव्यवस्था की रीढ की हड्डी कही जाने वाली आरामको कंपनी में विस्फोट और उसके बाद आग लगने की बात कही थी।  बाद में सोशल मीडिया पर मौजूद वीडियोंज़ में आग की लपटों और धुंए के बादल भी दिखाई दे रहे हैं।  इन वीडियोज़ में गोलीबारी की आवाज़ें भी सुनी जा सकती है।

उल्लेखनीय है कि इससे पहले यमन के अंसारुल्लाह आन्दोलन की ओर से घोषणा की जा चुकी है कि उन्होंने सऊदी अरब के भीतर कई स्थानों पर ड्रोन से कामयाब हमले किये हैं।