उत्तरी सीरिया में ट्रक बम का धमाका, 11 हताहत
उत्तरी सीरिया में तुर्की की सीमा के निकट अलिप्पो प्रांत के अर्राय क़स्बे में ट्रक बम का धमाका हुआ, जिसमें कम से कम 11 नागरिक मारे गए। जिस इलाक़े में यह धमाका हुआ वह मिलिटेंट्स के नियंत्रण वाला इलाक़ा है।
रिपोर्ट मिलने तक किसी व्यक्ति या गुट ने इस धमाके की ज़िम्मेदारी नहीं ली थी। यह जून से अब तक दूसरा सबसे घातक धमाका है।
ब्रिटेन स्थित मानवाधिकार संगठन सीरियन ऑब्ज़र्वेट्री फ़ॉर ह्यूमन ने राइट्स ने रविवार को कहाः अर्राय क़स्बे में एक स्वास्थ्य केन्द्र के निकट रेफ़्रीजरेटर ट्रक का धमाका हुआ।
तुर्क सैनिक और उसके घटक सीरियाई मिलिटेंट्स ने उत्तरी सीरिया के अर्राय और निकटवर्ती क़स्बे अज़ज़ पर 2016 में क़ब्ज़ा करने के बाद, तकफ़ीरी आतंकियों और कुर्द लड़ाकों के ख़िलाफ़ सैन्य कार्यवाही शुरु की थी।
जून में अज़ज़ क़स्बे में एक व्यस्त बाज़ार में एक मस्जिद के निकट कार बम का धमाका हुआ था, जिसमें कम से कम 19 लोग मारे गए थे।
रविवार को अर्राय क़स्बे में ट्रक बम का धमाका ऐसी स्थिति में हुआ है कि सोमवार को ईरान, तुर्की और रूस के राष्ट्राध्यक्ष के बीच त्रिपक्षीय बैठक में सीरियाई संकट के राजनैतिक हल पर चर्चा होने वाली है।
त्रिपक्षीय बैठक में तीनों नेता सीरिया के ताज़ा हालात ख़ास तौर पर उत्तरी सीरिया के इद्लिब प्रांत के मुद्दे पर चर्चा करेंगे। (MAQ/N)