इस तरह से अमरीका ने एक हज़ार बच्चों की हत्या की!
https://parstoday.ir/hi/news/west_asia-i79670-इस_तरह_से_अमरीका_ने_एक_हज़ार_बच्चों_की_हत्या_की!
इराक़ और सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध के बहाने अमरीकी गठबंधन के हमलों में गत पांच साल के दौरान लगभग 1000 बच्चे मारे गये हैं।
(last modified 2023-04-09T02:55:50+00:00 )
Sep २४, २०१९ ०६:११ Asia/Kolkata
  • इस तरह से अमरीका ने एक हज़ार बच्चों की हत्या की!

इराक़ और सीरिया में आतंकवाद के विरुद्ध युद्ध के बहाने अमरीकी गठबंधन के हमलों में गत पांच साल के दौरान लगभग 1000 बच्चे मारे गये हैं।

रशा टूडे की एक रिपोर्ट के अनुसार सीरिया में सक्रिय ह्यूमन राइ्ट्स वॅाच ने दाइश के खिलाफ युद्ध के बहाने अमरीका के सीरिया में हस्तक्षेप के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर सोमवार को एक बयान जारी करके बताया है कि इराक़ और सीरिया के आवासीय क्षेत्रों पर अमरीकी गठबंधन के हमलों में 3037 आम नागरिक मारे गये हैं जिनमें से 924 बच्चे थे जबकि 656 महिलाओं थीं । 

इस संगठन  ने अपने बयान में बताया है कि अमरीकी गठबंधन मानवाधिकारों की रक्षा के किसी भी सिद्धान्त का पालन नहीं करता और बार बार मानवाधिकारों का उल्लंघन करता है। 

सीरियन आबज़ेर्वेटोरी फॅार ह्यमन राइट्स ने अपने बयान में बताया है कि हालांकि अमरीकी गठबंधन ने 1313 लोगों के हताहत होने को औचारिक रूप से स्वीकार किया है लेकिन यह स्वीकारोक्ति इन हमलों में मारे गये कुल हताहतों की मात्र 43 संख्या है। 

अमरीका ने 8 अगस्त सन 2014 में आतंकवादी संगठन दाइश के खिलाफ युद्ध के बहाने सीरिया में हस्तक्षेप किया और फिर कई अन्य देश उसके साथ हो गये। 

इराक़ और सीरिया में अमरीका पर कई बार आतंकवादी संगठन दाइश को सुरक्षा देने का आरोप लग चुका है जबकि अमरीकी सैनिकों ने कई बार दाइश के खिलाफ अभियान में व्यस्त इराक़ी और सीरियाई सेना को निशाना बनाया है। (Q.A.)